11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर में कैंसर रोगियों के साथ यूं हो रहा छलावा, पढ़ें पूरी खबर

उदयपुर . कैंसर रोगियों के लिए बजट सत्र में की गई घोषणाओं को लेकर सरकार अब महज औपचारिकताएं पूरी कर रही है।

2 min read
Google source verification
medical fraud in udaipur

डॉ. सुशील सिंह चौहान/उदयपुर . कैंसर रोगियों के लिए बजट सत्र में की गई घोषणाओं को लेकर सरकार अब महज औपचारिकताएं पूरी कर रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग निदेशालय ने करीब 35 लाख की आबादी वाले उदयपुर ? जिले के कैंसर रोगियों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए डेढ़ घंटे की अवधि निर्धारित की गई है, वह भी सर्दी के मौसम में सुबह 8 से 9.30 बजे के बीच। ‘डिस्ट्रीक्ट एंड केयर प्रोग्राम’ के तहत उदयपुर के हिरणमगरी स्थित जिला अस्पताल (सेटेलाइट हॉस्पिटल) में 6 जनवरी को प्रस्तावित शिविर में मुंबई स्थित एशियन कैंसर इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढारकर जिले के कैंसर रोगियों को परामर्श देंगे।

READ MORE: उदयपुर की फतहसागर पाल कुछ यूं महक रही गुलों से, देखें तस्वीरें

शिविर का यह कार्यक्रम सरकारी छलावे की कलई खोल रहा है। जिले के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र से अलसुबह मरीजों का पहुंच पाना और विशेषज्ञ से मिलना, बीमारी के पुराने रिकॉर्ड को देखना उसके बाद परामर्श देना, यह सब मुश्किल ही नहीं, वरन असंभव है। यही नहीं दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञ को 5 जिलों में होने वाले शिविरों में पहुंचना है। विशेष बात यह है कि संभाग मुख्यालय और जिला मुख्यालयों की शिविर अवधि में कोई फर्क नहीं किया गया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय सर्वे के अनुसार 130 करोड़ की आबादी वाले देश में 20 लाख कैंसर रोग से पीडि़त हैं।


ऊपर से आदेश
कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. पेंढारकर की शिविर अवधि का शिड्युल मुख्यालय से बनकर आया है। प्रशासनिक आदेश की पालना में हमने मरीजों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इससे ज्यादा मेरी जानकारी में नहीं है।
डॉ. संजीव टाक, सीएमएचओ, उदयपुर


शिड्यूल भी सख्त
विभाग के निदेशक (जन स्वास्थ्य) की ओर से प्रमुख चिकित्सा अधिकारी/ जिला नोडल कैंसर अधिकारी/ प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ सहित जिला चिकित्सालयों को जारी आदेश के अनुसार विशेषज्ञ का डेढ़-डेढ़ घंटे के हिसाब से शिड्युल तय किया गया है।

दिनांक जिला चिकित्सालय शिविर में विशेषज्ञ की उपस्थिति
06 जनवरी हिरण मगरी, उदयपुर सुबह 8 से 9.30 बजे
06 जनवरी राजसमंद सुबह 11 से 12.30 बजे
06 जनवरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे
07 जनवरी जैसलमेर सुबह 8 से 10 बजे
07 जनवरी बाड़मेर दोपहर 12 से 2 बजे