करीब 900 मिलियन लोग मंदारिन जानते है, जो कि विश्व की कुल आबादी का 12.85 प्रतिशत है, जबकि हिंदी जानने वालों की संख्या 17.17 प्रतिशत हो गई है। सुविवि में हिंदी विभाग अध्यक्ष प्रो. माधव हाड़ा बताते हैं कि हिंदी वैज्ञानिक और सरल भाषा है। भारत में बड़ी उपभोक्ताओं की सख्या को देखते हुए विदेशों में हिंदी का प्रचलन बढ़ रहा है।