17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Merry christmas:छाने लगी क्रिसमस की खुशियां, विभिन्न स्कूलों में हुए आयोजन

उदयपुर. क्रिसमस पर्व करीब आने के साथ ही हर ओर खुशियां छाने लगी है। शहर के प्रमुख स्कूलों में आायोजनों का दौर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Dhirendra Joshi

•

Updated: 22 Dec 2017, 10:11 AM IST

Merry christmas: pre christmas activities udaipur

उदयपुर . क्रिसमस पर्व करीब आने के साथ ही हर ओर खुशियां छाने लगी है। शहर के प्रमुख स्कूलों में आायोजनों का दौर है।
सेन्ट एन्थोनीज विद्यालय में क्रिसमस ट्री सेलिब्रेशन व निदेशक दिवस मनाया गया। मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। निदेशक एलबीन डीसूजा ने विद्यार्थियों को उपहार दिए। प्राचार्य विलियम डिसूजा ने विचार रखे।

काव्य गोष्ठी कल
सर्वधर्म मैत्री संघ की ओर से शनिवार दोपहर 3 बजे सर्वधर्म मैत्री संघ में शान्ति काव्य गोष्ठी होगी। अध्यक्ष संदीप सिंघटवाडिया ने बताया कि विभिन्न संगठनों, संस्थाओं, विद्यार्थियों की भागीदारी रहेगी। क्रिसमस, शांति, सद्भाव, देशभक्ति गीत प्रस्तुति दी जाएगी। कवि व शायर प्रेम, शांति एवं सद्भाव की काव्य प्रस्तुतियां देंगे।

टीचर्स बने सांता
रॉकवुड्स स्कूल में गुरुवार को क्रिसमस पर्व मनाया। टीचर्स सांता क्लॉज बने और बच्चों को उपहार दिए। संस्था प्रधान नीरू टंडन ने क्रिसमस पर्व का महत्व बताया। क्रिसमस कैरोल्स गाए गए। बच्चों ने डांस किया। क्रिसमस ट्री और प्रभु यीशु की झांकियां सजाई। निदेशक दीपक शर्मा, गीता नायर और वाइस प्रिंसिपल जयसिंह मौजूद थे।

READ ALSO: हुई खुशी की मजलिस
उदयपुर. शिया दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमन्द 21वें इमाम मौलानल इमाम तैयिब की सालगिरह शुक्रवार को मनाएंगे। इससे पूर्व गुरुवार रात को खुशी की मजलिस हुई।
प्रवक्ता डॉ. बी.मूमिन ने बताया कि मीलाद मुबारक की पूर्व संध्या पर गुरुवार को मगरिब व ईशा की नमाज के बाद मस्जिदों में खुशी की मजलिस हुई। शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई। मौला इमामुज्जमान की शान में मदहे व कसीदे पढ़े गए। मौला इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की शहादत को याद कर मातम मनाया गया। अन्त में दुआएं मांगी गई। इससे पूर्व जुलूस निकाले गए।
टीम का सर्वे जारी
सैयदना परिवार और वजारत कोठार उम्माल व आयानुलजमात की टीम समाजजनों के घर-घर जाकर अभाव अभियोग सुन रही है। जरुरतमन्दों की जरुरत पूरी करने का प्रयास कर रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों को सहायता दी जा रही है। पुराने मकानों के पुनर्निर्माण, किराए में रहने वालों के लिए स्वयं का मकान बनाने के लिए जरूरत के मुताबिक सहायता के लिए सर्वे हो रहा है।