विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ते एकल परिवार की वजह से बच्चों को दादा दादी, नाना नानी का साथ नहीं मिल पाता। उनके द्वारा प्राप्त की जाने वाली जीवन मूल्यों की कमी साफ़ दिखाई पड़ती है। माता-पिता दोनों का ही कामकाजी होना आजकल काफी परिवारों में देखा जाता है। ख़ास तौर पर उच्च दबाव वाले पेशों में जहां कई घंटों और तनावपूर्ण कार्य रहते हैं जैसे यदि दोनों माता-पिता चिकित्सक, बैंकर, इंजीनियर्स, अधिवक्ता या फिर सार्वजनिक जीवन में या दोनों के कार्यस्थलों में दूरियां है, तो वे बच्चों के साथ कम समय दे पाते हैं। इससे बच्चों में उनके प्रति असवेंदनशीलता बढ़ाता है, यह बच्चों में तनाव का मुख्य कारण है।