केन्द्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय की ओर से पिछले दिनों जारी रिपोर्ट Òऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन 2021-2022Ó (एआइएसएचई) में सामने आया है कि उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में मिलाकर 2 करोड़ 38 लाख 2910 यानी पचास फीसदी से ज्यादा विद्यार्थी कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं स्टेंड अलोन संस्थानों में उच्च शिक्षा ग्राहण कर रहे हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में 1168 विश्वविद्यालय, 45 हजार 473 कॉलेज, 12002 स्टेंड अलोन इंस्टीट्यूट संचालित हैं। देश में आठ राज्य ऐसे हैं, जहां उच्च शिक्षण संस्थानों में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 20 लाख से अधिक हैं।