उदयपुर . कर्नाटक से उदयपुर आते समय लापता हुई फतहपुरा निवासी विवाहिता लक्ष्मी एवं उसके बेटे तेजस का ढाई माह बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रार्थी जितेन्द्र परमार ने इस संबंध में अंबामाता थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। विवाहिता का पीहर कर्नाटक है, जहां से लौटते समय वह 29 मार्च को लापता हो गई। विवाहिता के पास जो मोबाइल था, वह भी तब से बंद आ रहा है।