2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं, पूरा शहर खुदा हुआ है: यादव

 कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में शनिवार को देहात कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

chandan deora

•

Updated: 13 Oct 2019, 7:04 PM IST

भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं, पूरा शहर खुदा हुआ है: यादव

भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं, पूरा शहर खुदा हुआ है: यादव

उदयपुर. नगरीय निकाय चुनाव निकट आने के साथ ही सरगर्मियां शुरू हो गई है। कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में शनिवार को देहात कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। भाजपा खेमे को वक्ताओं ने आडे़ हाथों लिया। देहात कांग्रेस प्रभारी शंकर यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। यादव ने दावा किया कि हम इसलिए चुनाव जीतेंगे, क्योंकि भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है। पूरा उदयपुर खुदा पड़ा है। उनका आरोप है कि निगम में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इधर, देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उदयपुर नगर निगम व कानोड़ नगर पालिका चुनावों की जिला संचालन समिति एवं देहात कांग्रेस कमेटी के अन्तर्गत आने वाले नगर निगम 20 के वार्डों के प्रभारियों की बैठक सूरजपोल स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में हुई। देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने अध्यक्षता की। प्रदेश कांग्रेस महासचिव व देहात कांग्रेस प्रभारी शंकर यादव अतिथि थे। शंकर यादव ने कहा कि हम सब लोग बड़े जिम्मेदार पदाधिकारी हैं, हमें हर हाल में चुनाव जीतना है। हमें अच्छी छवि वाले प्रत्याशी लाने हैं। उसका सोशल व फील्ड भी देखना होगा। विरोधाभास होता रहेगा लेकिन सभी बातों पर ध्यान नहीं देते हुए जुटना है। हम सभी को अपनी ताकत लगानी पड़ेगी। सभी वार्डों के लिए गोटियां आ चुकी है। वार्डों की तस्वीर साफ है। अर्जुन की आंख की तरह हमारी नजर होनी चाहिए कि वार्ड में कौन सा व्यक्ति अच्छा प्रत्याशी हो सकता है। कांग्रेस देश की जड़ों में कभी खत्म नहीं हो सकती, लेकिन अगर हारते रहे तो हम जरूर खत्म हो जाएंगे। झाला ने कहा कि नगर निगम चुनाव में प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि पूरी ईमानदारी व सत्यता के साथ वहां की रिपोर्ट बनाकर दें। प्रदेश सचिव पंकज शर्मा ने कह कि युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी की मुख्यधारा में लाना होगा। इंदिरा राजपुरोहित, देवेन्द्रसिंह शक्तावत, देहात संगठन महामंत्री श्यामलाल चौधरी आदि में मौजूद थे।