
जयकारों के बीच आर्यिका का मंगल प्रवेश, साध्वी गुणमाला को दी विदाई
उदयपुर. शहर के ध्यानोदय क्षेत्र बलीचा में आर्यिका सुप्रकाशमति ससंघ का जयकारों के साथ शनिवार सुबह मंगल प्रवेश हुआ। फरवरी में प्रस्तावित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में आर्यिका का सान्निध्य मिलेगा। अखिल भारतीय सुप्रकाश ज्योति मंच, बाहुबली युवा मंच, णमोकार मंच, चन्द्रप्रभु महिला मण्डल आदि संगठनों ने आर्यिकाश्री ससंघ की अगवानी की। ओम प्रकाश गोदावत ने बताया कि प्रवेश के साथ ध्वजारोहण, जिनाभिषेक की क्रिया हुई। चन्द्रिका स्थापना संजय वासुदेवराव परिवार ने की। नाथी.अम्बा कार्यालय का लोकार्पण एक्मे गु्रप के लक्ष्मीलाल मालवी परिवार ने किया। कमरे का लोकार्पण कुशलप्रकाश मेहता परिवार ने किया।
साध्वी गुणमाला को दी विदाई
चातुर्मासिक कार्यक्रम के बाद साध्वी गुणमाला शनिवार को तेरापंथ भवन से विहार कर गईं। रैली के तौर पर तेरापंथ धर्मसंघ के श्रावक-श्राविकाओं ने उन्हें भामाशाह मार्ग स्थित तेरापंथ भवन पहुंचाया। सभा अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मेहता ने बताया कि विदाई से पूर्व साध्वी ने परदेसी राजा का व्याख्यान दिया। सभा सरंक्षक शांतिलाल सिंघवी, उपाध्यक्ष अर्जुन खोखावत, महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी कोठारी, तेयुप अध्यक्ष विनोद चंडालिया, टीपीएफ अध्यक्ष चंद्रेश बापना, अणुव्रत समिति के गणेश डागलिया, धीरेंद्र मेहता, प्रकाश धाकड, पारस चौधरी, रेखा जैन एवं अन्य मौजूद थे।
रूप रजत दरबार पहुंचे डॉ. शिव मुनि
आचार्य डॉ. शिव मुनि आदि ठाणा ने शनिवार को अशोक नगर स्थित नाकोड़ा ज्योतिष संस्थान में प्रवेश किया। वहां उनका स्वागत हुआ। डॉ. शिव मुनि ने कहा कि धर्म को सुदृढ़ करेंगे तो समाज, राज्य व राष्ट्र सुदृढ़ बनेगा। इस अवसर पर सामूहिक ध्यान भी कराया गया। नाकोड़ा ज्योतिष संस्थान एवं अशोक नगर जैन लोकाशाह के श्रावक-श्राविकाओं की ओर से आचार्य आदि ठाणा का आयड़ पुलिया पर स्वागत हुआ। जयकारे लगे। संस्थान में आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए आचार्य शिव मुनि ने कहा कि श्रावक-श्राविकाओं का कर्तव्य है कि पहले अपने धर्म को सुदृढ़ करें। धर्म यदि सुदृढ़ होगा तो समाज सुदृढ़ होगा और उससे फिर राज्य व देश में सुदृढ़ता रहेगी। सभा का संचालन महेंद्र तलेसरा ने किया। आचार्य सम्राट के मांगलिक के साथ धर्मसभा का समापन हुआ। इसके पश्चात युवाचार्य श्री महेन्द्र ऋषि, प्रमुख मंत्री शिरिश मुनि, सहमंत्री शुभम् मुनि आदि ठाणा के साथ आगे की ओर विहार कर गए
Published on:
25 Nov 2018 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
