सुबह से दिन भर चली चुनावी प्रक्रिया में प्रत्याशी और समर्थक अंतिम समय तक मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करते रहे। अध्यक्ष पद के लिए पांच और कार्यपरिषद के 50 सदस्यों के लिए 120 प्रत्याशियों ने फार्म भरे। मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चला। इसमें 5248 मतदाताओं में से 2935 मतदाताओं ने वोट किया। इसके बाद मतगणना हुई और रात 12.30 बजे बाद परिणाम जारी किया गया। अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश कोठारी, मनीष गलुण्डिया, अजय नलवाया, गौतम प्रकाश गांधी और कुंदनमल भटेवरा मैदान में थे, जिनमें से प्रकाश कोठारी को विजयी घोषित किया।