
मुकेश हिंगड़ / उदयपुर . शहर के नेहरू बाजार में पूरे नाले को साफ कर खोल दिया गया। नगर निगम ने देहलीगेट स्थित चार रेस्टोरेंट संचालकों पर जुर्माना लगाया और उनको पाबंद किया कि अब वे रेस्टोरेंट की जूठन नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं डालें। राजस्थान पत्रिका के अंक में ‘दुकानों के बाहर कीचड़, व्यापारी परेशान’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर क्षेत्रवासियों और व्यापारियों का दर्द बयां किया गया था।
नगर निगम ने नेहरू बाजार में नाले को खुलाया और साफ करने का काम शुरू कराया। निगम की टीम ने शनिवार को छह और रविवार को दो ट्रैक्टर भरकर मलबा निकाला और सोमवार को भी यह क्रम जारी रहेगा। स्वास्थ्य अधिकारी नरेन्द्र श्रीमाली ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालकों से कह दिया गया कि डोर-टू-डोर के तहत जो गाड़ी आती है उसमें कचरा डालें। पार्षद सपना कुडिय़ा व नगर निगम की टीम ने रविवार को मौके पर रहकर नाले को साफ कराया।
सपना ने बताया कि मलबा निकालने के बाद दूषित पानी का स्तर लगभग ढाई फीट तक नीचे चला गया। नाले से बड़ी मात्रा में प्लास्टि, डिस्पोजल अंदर से निकले। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष शर्मा, कनिष्ठ अभियंता रवि जैन मौजूद थे।
READ MORE: हिंगड़ परिवारों का स्नेह मिलन
उदयपुर. हिंगड़ परिवार संस्थान का स्नेह मिलन समारोह रविवार को आयड़ जैन मंदिर स्थित धर्मशाला में हुआ। उदयपुर शहर में बसे हिंगड़ परिवार जनों के इस पहले सम्मेलन में जुटे परिवारों का एक-दूसरे का परिचय किया गया। इसके बाद सभी ने अपनी बात रखी। सम्मेलन में जोर दिया गया कि संगठन से सभी परिवारों को जोडऩे के लिए सभी उदयपुर में बसे परिवारों को आजीवन सदस्य बनाएं। साथ ही समय-समय पर संगठन की बैठक और अन्य आयोजन किए जाएं। बैठक में हिंगड़ परिवारों की टेलीफोन निर्देशिका के प्रकाशन और समाज के विभिन्न सरोकारों को सम्पन्न करने पर भी चर्चा की गई। सम्मेलन में हिंगड़ परिवार के वरिष्ठजन रतनलाल हिंगड़, सज्जन सिंह हिंगड़, भंवरलाल हिंगड़, गोवर्धनलाल हिंगड़, ललित हिंगड़, नितिन हिंगड़, दीपक हिंगड़, मुकेश हिंगड़, राजकुमारी हिंगड़, सीतादेवी हिंगड़, केसरबाई हिंगड़ आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
Published on:
7 May 2018, 2:36 PM IST
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.