
डॉ सुशील सिंह चौहान / उदयपुर पत्रिका . गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने शहर विधानसभा क्षेत्र की वार्ड परिक्रमा में रविवार शाम को क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और विभिन्न शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान वार्ड एक के मनोहरपुरा में उन्हें लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा।
कटारिया ने नीमज माता मंदिर के मुख्य द्वार का शिलान्यास एवं नीमज खेड़ा में पानी की टंकी का लोकार्पण किया। वहीं मनोहरपुरा माताजी मंदिर में जनसुनवाई कर लोगों से उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान हर्षवद्र्धन सिंह केलावत के नेतृत्व में लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने वार्ड को गोद लिया था और अब अनाथ छोड़ दिया है।
तलाई क्षेत्र को गार्डन बनाना प्रस्तावित है, लेकिन बेरुखी के चलते कचरा दान बना दिया गया है। क्षेत्र के लोग कई समस्याओं से त्रस्त हैं। उन्होंने डेढ़ इंची लाइन से आधी-अधूरी जल सप्लाई और बदहाल सडक़ की ओर भी कटारिया का ध्यान आकर्षित किया।
इससे पूर्व कटारिया ने शंभू दादा सामुदायिक भवन में जनसुनवाई कर प्रशासनिक अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण संबंधी निर्देश दिए। इसी तरह न्यू पोलोग्राउंड क्षेत्र में लोगों ने गृहमंत्री से वार्ड में खाली भूखण्डों में पसरी गंदगी और पेयजल समस्या पर चर्चा की। इसी तरह अन्य कार्यक्रमों में भी गृहमंत्री की हिस्सा लिया।
वार्ड एक में गृहमंत्री के कार्यक्रम में लोगों विशेष तौर पर महिलाओं की खासी भीड़ रही। इस मौके पर पार्षद पारस सिंघवी, दीपक बोल्या, अतुल चंडालिया, किरण जैन सहित अन्य भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद थे। दूसरी ओर कार्यक्रम में महापौर की अनुपस्थिति को लेकर भी चर्चा रही।
READ MORE: शादी में व्यंजन सीमा तय करने का संकल्प
उदयपुर . जैन समाज में मांगलिक कार्यक्रमों और शादी समारोह में अधिकतम 21 व्यंजनों की सीमा निर्धारित करने की मुहिम एक बार फिर जोरों पर देखने को मिली। इसके तहत जैन सोशल ग्रुप मेवाड़ रीजन और जैन सोशल ग्रुप विजय ने शहर में10 हजार परिवारों को जोडकऱ उनसे संकल्प पत्र भरवाने का आगाज रविवार को सेक्टर 4 स्थित नाकोड़ा कॉम्लेक्स से किया। अनिल नाहर, ओपी चपलोत, आरसी मेहता, पंकज माण्डावत, सुशीम सिंघवी, गुणवंत वागरेचा, गोपाल बम्ब, बीपी जैन, गगन तलेसरा, विजय चपलोत, बीएल लोढा आदि उपस्थित रहे।
Published on:
7 May 2018, 2:02 PM IST
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.