5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जलदाय विभाग के फिल्टर प्लांट से निकल रहे दूषित पानी ने खड़ी कर दी लोगों के ल‍िए परेशानी.. श‍िकायत करने पर भी नहीं हो रही सुनवाई

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 19 Oct 2018, 1:55 PM IST

PHED

जलदाय विभाग के फिल्टर प्लांट से निकल रहे दूषित पानी ने खड़ी कर दी लोगों के ल‍िए परेशानी.. श‍िकायत करने पर भी नहीं हो रही सुनवाई

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर . तितरड़ी में जलदाय विभाग के फिल्टर प्लांट से निकल रहे दूषित पानी ने आसपास में रहने वालों के लिए परेशानियां खड़ी कर दी हैंं। इस पानी को खुले में छोड़ा हुआ है, जो मकानों की नींव को कमजोर कर रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। विभाग ने करीब दस वर्ष पूर्व तितरड़ी में फिल्टर प्लांट बनवाया था जिसका करीब पांच वर्ष से उपयोग किया जा रहा है। फिल्टर प्लांट से निकलने वाले पानी को आसपास के खाली पड़े भूखंडों में छोड़ा जा रहा है। इससे आसपास के मकानों की नींव को नुकसान होने के साथ ही क्षेत्र में बड़ी सं या में मच्छर पनप रहे हैं। विभाग ने अपने भवन की चारदीवारी तक तो नाली बनवा दी है लेकिन उसके आगे नाली नहीं होने से यह पानी बहता हुआ खाली भूखंड में जमा हो रहा है। यह पानी डेढ़ से दो फीट तक भरा हुआ है जिससे काफी परेशानियां खड़ी हो रही है।
30 साल से रह रहा हूं
क्षेत्र के राम ऋषि ने बताया कि हमारा मकान यहां करीब ३० वर्ष से बना हुआ है। जलदाय वि ााग के अधिकारियों और पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज करवाई लेकिन अब तक इस समस्या का हल नहीं निकल पाया है।
दो घरों में आई दरारें
पानी भरने से आसपास के करीब चार से पांच मकान मालिक परेशान हैं। इनमें से दो घरों में दरारें ाी आ गई हैं। लोगों ने बताया कि मच्छरों के अलावा उनके घरों में आए दिन सांप और अन्य जानवर भी घुस आते हैं।