30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर में बंद समर्थकों ने किया हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

बंद के दौरान बंद समर्थकों ने पुलिस से अभद्रता की, झड़प हुई और कलेक्ट्रेट पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए सभी को वहां से खदेड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
udaipur_band.jpg

उदयपुर. एनआरसी एवं सीएए को लेकर बुधवार को प्रस्तावित बंद के दौरान बंद समर्थकों ने पुलिस से अभद्रता की, झड़प हुई और कलेक्ट्रेट पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए सभी को वहां से खदेड़ा। पथराव में 3 से 4 जवानों को चोट आई। वहीं, देहली गेट पर एक शोरूम के कांच भी फोड़े गए।

जानकारी के अनुसार, पूर्व में चल रहे बंद आह्वान के तहत बुधवार सुबह विभिन्न संगठन अलग-अलग इलाकों से टाउनहॉल पर एकत्रित हुए थे। सवीना से आए बंद समर्थक आक्रोशित होते हुए वहीं से हुड़दंग कर रहे थे। पुलिस ने समझाइश की तो वे रैली के मार्ग को लेकर पुलिस से उलझ पड़े। पुलिस ने फिर से समझाइश की और उन्हें देहलीगेट लेकर गए। कलेक्ट्रेट पर आने से पहले ही वे हाथीपोल मार्ग पर चले गए और यहां उन्होंने एक शोरूम के कांच फोड़ डाले। यहां से वे कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां प्रदर्शन के बीच में ही पुलिस से उलझते हुए अभद्रता करने लगे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ा तो उन्होंने पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से भगाया। पूरे मामले में पुलिस ने अब तक 10 से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 3 अलग-अलग थानों में मामला दर्ज किया गया है।