
उदयपुर में युवाओं ने फूंके जनप्रतिनिधियों के पुतले, इस वजह से परेशान होकर उठाया ये कदम
अदवास . मेवल क्षेत्र के जावद पावर हाउस के अदवास पंचायत सर्किल के युवाओ ने भरी दोपहरी में निगम की ओर से की जा रही बिजली कटौती से आहत होकर दोपहर में बस स्टैण्ड पर जनप्रतिनिधियों के पुतले फूंककर निगम के प्रति विरोध दर्ज करवाया।
युवाओं ने बताया कि गत एक माह से अदवास पंचायत सर्किल के अदवास, अजबरा, वगुरूवा, गुड़ा व खानाखेड़ी गांवों मे निगम की ओर से भरी दोपहरी में मात्र एक घण्टे भी बिजली सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान है, वहीं इसी पावर हाउस के पड़ोसी गांवों में धारा प्रवाह बिजली सप्लाई दी जा रही है। बिजली काटने के बाद स्थानीय कर्मचारी व अधिकारियों के मोबाइल बंद हो जाते हैं। बिजली कटौती की पूर्व में कोई सूचना नहीं दी जाती है। ऐसे में कितने घण्टेे बिजली बंद रहेगी व वापस कब लौटेगी इसका लोगों को कोई जवाब नही मिल पाता है।
लगातार निगम की ओर से भरी दोपहरी में बिजली कटौती से प्रचण्ड गर्मी में लोग परेशान है। साथ ही बिजली से संचालित उद्योग धन्धे चौपट हो रहे है किन्तु निगम में ग्रामीणों की समस्या सुनने व संतोषप्रद जवाब देने वाला कोई नहीं है। समस्याओ से परेशान युवाओं ने दोपहर में भूपेन्द्र कलाल, पप्पूसिंह, राजेन्द्रसिंह, कल्पेश, ललित चौधरी, कैलाश भारती, गौतम भावसार के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के पुतले जलाकर विरोध दर्ज करवाया।
सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज
युवा भूपेन्द्र कलाल ने बताया कि गांव में विगत कई दिनों से बिजली कटौती की समस्या को लेकर राज्य सरकार के सम्पर्क पोटल व टोल फ्र ी नम्बर 121 पर समस्या दर्ज करवाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ।
इनका कहना है
लाइनों में फ ाल्ट के कारण तीन दिन कुछ परेशानी रही अब कोई परेशानी नहीं है। नियमित बिजली सप्लाई दी जा रही है।
गौरव कुमार, कनिष्ठ अभियन्ता, जयसमंद-जावद पावर हाउस
Published on:
21 May 2018, 3:39 PM IST
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.