26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Udaipur / अब किसी भी तरह के वायरस और बैक्टीरियल आउटब्रेक की भविष्यवाणी व रोकथाम ऐसे हो सकेगी..

अब किसी भी तरह के वायरस और बैक्टीरियल आउटब्रेक की भविष्यवाणी व रोकथाम ऐसे हो सकेगी..

राजस्थान के युवाओं ने Google Cloud गूगल क्लाउड के जरिये तैयार किया एक ऐसा प्लेटफार्म जहां देश भर के अस्पतालों, लैब और मरीजों का डेटा होगा साझा, गूगल क्लाउड के इवेंट में इस आइडिया को मिला देश में दूसरा स्थान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 17 Oct 2022, 11:45 PM IST

abhinav_and_gaurav.jpg

मधुलिका सिंह. उदयपुर. अब किसी भी तरह के वायरस और बैक्टीरियल आउटब्रेक की भविष्यवाणी और पूर्वानुमान से इसकी रोकथाम की जा सकेगी। यह संभव हो सकेगा ओपन मेडी 1 के जरिये। ये एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां सभी अस्पताल, लैब और मरीज अपना डेटा साझा कर सकते हैं। चिकित्सा संस्थाओं के सभी डेटा को डिजिटाइज़ और इंटरकनेक्ट कर बीमारी के पैटर्न की पहचान करने के लिए विश्लेषण कर सकते हैं और इस प्रकार किसी भी वायरस या बैक्टीरियल प्रकोप की भविष्यवाणी और रोकथाम कर सकते हैं। यह तकनीक राजस्थान के युवाओं ने विकसित की है और इसे गूगल क्लाउड ने भी सराहा है।

बीमारियों के पैटर्न का विश्लेषण कर पता लगाया जा सकेगा हॉट स्पॉट

उदयपुर के अभिनव जैन और जयपुर के गौरव खेत्रपाल का यह आइडिया गूगल के गूगल क्लाउड नेक्स्ट इवेंट में चयनित हुआ था। यह इवेंट बेंगलूरू में हुआ, जहां अभिनव और गौरव को देश में दूसरा स्थान मिला। अभिनव ने बताया कि वर्तमान में ये सभी संस्थाएं विभिन्न स्वरूपों में डेटा को साइलो में संग्रहित करती है। ओपन मेडी 1 के माध्यम से एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर ये सभी एकीकृत हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि अगर भारत के अस्पतालों के मरीजों के सारे डेटा ओपन मेडी 1 पर हैं तो बीमारियों के पैटर्न का विश्लेषण कर सकते हैं कि किस क्षेत्र में किस प्रकार की बीमारी अधिक फैल रही है, किस तरह से लक्षण बढ़ रहे हैं। इस तरह के डेटा अब तक कहीं एक जगह सेव नहीं है। ऐसे में ओपन मेडी 1 सभी डेटा बिंदुओं को इकट्ठा करेगा और पैटर्न विश्लेषण कर किसी क्षेत्र में किसी भी बीमारी के प्रकोप की भविष्यवाणी कर सकता है। साथ ही बीमारी को फैलने से रोकने में मदद मिल सकेगी।

मेडिकल हिस्ट्री जानने में भी होगी आसानी

जैन ने बताया कि किसी भी मरीज की मेडिकल हिस्ट्री महत्वपूर्ण होती है। ओपन मेडी 1 की सहायता से आपात स्थिति में लोगों की मेडिकल हिस्ट्री को जानना आसान होगा। इससे चिकित्सा त्रुटि को कम किया जा सकेगा। उदाहरण के लिए मधुमेह वाले लोगों को कुछ दवाएं नहीं दी जा सकतीं, लेकिन चिकित्सा डेटा की कमी के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। लेकिन, ओपन मेडी 1 के माध्यम से ये सभी डेटा भारत के मेडिकल लैब और अस्पतालों के डॉक्टरों के लिए एक टच पर उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि उदयपुर के अभिनव जैन एक इनोवेटिव एंटरप्रेन्योर हैं और जयपुर के गौरव खेत्रपाल क्लाउडवर्क्स के चीफ टेक्नोलॉजी इवानजेलिस्ट हैं।