6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : उदयपुर में विवाहिता की मौत पर इस समाज के लोगों ने उठाया सवाल, संद‍िग्‍ध मौत को बताया हत्‍या
Play video

video : उदयपुर में विवाहिता की मौत पर इस समाज के लोगों ने उठाया सवाल, संद‍िग्‍ध मौत को बताया हत्‍या

विवाहिता की संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए शुुुक्रवार काे खटीक समाज पंच महासभा ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया
Google source verification

उदयपुर . शोभागपुरा स्थित रूपनगर कच्ची बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए शुुुक्रवार काे खटीक समाज पंच महासभा ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर इस मामले की कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए दाेषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कलेक्ट्रेट पर खटीक समाज के सैकड़ोंं लोग पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए विवाहिता की संदिग्ध मौत को हत्या बताया।

खटीक समाज पंच महासभा के बैनर तले पहुंचे मृतका के परिजनों ने कहा कि 22 फरवरी 2018 को उनकी बेटी रूप नगर निवासी दीपिका खटीक की जहर देकर ससुराल वालो ने हत्या कर दी थी। पीहर पक्ष के लोग दीपिका के पति भगवतीलाल सास-ससुर और ननद पर हत्या के आरोप लगा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि पुलिस दाेषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे उनमें रोष व्याप्त है। ऐसे में अगर पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो खटीक समाज इस मामले को लेकर उग्रप्रदर्शन करेगा।