25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Udaipur / राहुल गांधी की सभा पर चर्चा के बजाय हुई गुटबाजी, सराड़ा कांग्रेस में घमासान

राहुल गांधी की सभा पर चर्चा के बजाय हुई गुटबाजी, सराड़ा कांग्रेस में घमासान

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 17 Sep 2018, 6:31 PM IST

raghuveer meena

राहुल गांधी की सभा पर चर्चा के बजाय हुई गुटबाजी, सराड़ा कांग्रेस में घमासान

गौतम पटेल/सराड़ा. प्रदेश कांग्रेस संगठन सागवाड़ा में 20 सितंबर की प्रस्तावित राहुल गांधी की सभा की तैयारी में जुटा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा से विधानसभा चुनाव का आगाज किया जाएगा। इस तैयारी को लेकर पार्टी नेता दमखम दिखाने में जुटे हैं। सराड़ा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में भी राहुल की सभा को लेकर चर्चा की जानी थी, लेकिन ब्लॉक के नेता गुटबाजी में उलझते नजर आए।
सराड़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई, जिस में गुटबाजी खुलकर सामने आई। यहां तक की ब्लॉक अध्यक्ष ही बैठक से नदारद रहे। यूूं तो सराड़ा में लम्बे समय से गुटबाजी चल रही है, लेकिन विधानसभा चुनाव नजदीक आते-आते गुटबाजी बढ़ रही है।
ब्लॉक अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी ने बताया कि नवनियुक्त कार्यकारिणी अध्यक्ष गणेश चौधरी मनमर्जी से मेरी बिना जानकारी के बिना बैठक की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर कार्यकारिणी अध्यक्ष गणेश चौधरी ने बताया कि बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष के निर्देशानुसार ही किया गया। हमारी ओर से कोई गुटबाजी नहीं हो रही है। हम सारे कार्यक र्ता पार्टी के सिपाही बनकर काम करना चाहते हैं, लेकिन ब्लॉक अध्यक्ष व्यक्ति विशेष के अध्यक्ष बन कर बैठे हैं।

READ MORE : उदयपुर में नाराज भाजपा नेताओं ने कहा, कटारिया है तब तक नहीं जाएंगे पार्टी में


बैठक में सराड़ा के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा ने भी ब्लॉक अध्यक्ष चौधारी पर कार्यकर्ताओं को गुमराह करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं होता है।
बैठक ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष गणेश चौधरी की अध्यक्षता मे हुई। पूर्व जिला उपप्रमुख लक्ष्मी नारारायण पण्डिया, महामंत्री लालसिंह मीणा, सराड़ा प्रधान मोहन लाल खराड़ी, रतनसिंह, फूलसिंह मीणा, पूर्व विधायक बसन्ती देवी मीणा की मौजूदगी रही।
इनका कहना...
मुझे रविवार को हुई ब्लॉक कमेटी और कार्यकर्ताओं की बैठक की जानकारी नहीं है। हमारी बैठक तो सोमवार को होगी, कार्यकारिणी अध्यक्ष अपनी मनमर्जी से बैठकों का आयोजन कर रहे हैं।
कचरूलाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष, सराड़ा
रविवार को आयोजित ब्लॉक कमेटी व कार्यकर्ताओं की बैठक पदाधिकारियों के निर्देश पर रखी गई। हमारे ब्लॉक अध्यक्ष केवल किसी व्यक्ति विशेष के अध्यक्ष बनकर बनकर बैठे हैं।
गणेशलाल चौधरी, कार्यकारिणी अध्यक्ष, ब्लॉक सराड़ा
सराड़ा में रविवार को हुई बैठक ब्लॉक अध्यक्ष की जानकारी में थी। उनके कहने पर ही बैठक हुई। पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। बैठक सागवाड़ा संकल्प रैली को लेकर हुई।
लालसिंह झाला, अध्यक्ष, देहात कांग्रेस
सराड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। हम सब मिल पार्टी को मजबूत करेंगे। जहां तक आज की बात है, ब्लॉक अध्यक्ष पारिवारिक कारणों से बैठक में नहीं आ पाए। सब मिलकर सागवाड़ा रैली को सफ ल बनाएंगे।
रघुवीरसिंह मीणा, पूर्व सांसद, उदयपुर