23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : कटारिया सहित इस नेता की सम्पत्ति में हुआ इतना इजाफा, पढ़े पूरी खबर ….

http://www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
election commission

election commission

उदयपुर. लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए है। कांग्रेस की ओर से नाम घोषणा के बाद अब सीटों पर होने वाले मुकाबले की स्थिति साफ हो गई है। कई प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए है। नामांकन में प्रत्याशियों की ओर से बताई गई वर्तमान सम्पत्ति के आधार पर राजस्थान पत्रिका ने भाजपा व कांग्रेस के नेताओं की सम्पत्तियों में हुई बढ़ोतरी को लेकर रिपोर्ट तैयार की है। इससे पूर्व की खबर में कांग्रेस नेता मांगीलाल गरासिया की सम्पत्ति में हुई बढ़ोतरी को दिखाया गया था।

चल-अचल संपत्ति का लेखा-जोखा
विधानसभा क्षेत्र: उदयपुर शहर
शिक्षा: विधि स्नातक, पेशा : राजनीति
पत्नी की संपत्ति: दस लाख रुपए का 40 तोला सोना, 28 लाख की एक्सक्वेटर मशीन सहित करीब 10805650 रुपए की राशि।
गुलाबचंद कटारिया, 74 साल
ब्योरा 2018 2013 2008
चल संपत्ति 87.22 लाख 49.59 लाख 20.64 लाख
अचल संपत्ति 1.42 करोड़ 1 करोड़ 49.80 लाख
आभूषण 28 हजार रुपए 20 हजार रुपए नहीं
वाहन ढाई लाख 4.84 लाख 79,000
आपराधिक केस कोई नहीं एक प्रकरण कोई नहीं

READ MORE : VIDEO : अनिवार्य मतदान के लिए जुड़ी हजारों हाथों की कडिय़ां, देखें वीडियो

महज पांच साल में संपत्ति के सितारे बुलंद
ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के पास 1.13 करोड़ रुपए संपत्ति है। पिछले पांच साल में मीणा की संपत्ति में दो गुणा से अधिक इजाफा हुआ है। उनकी पत्नी के पास 74 लाख रुपए की राशि है। कम अंतराल में उनकी दो गुणा से अधिक हुई संपत्ति, मीणा उदयपुर से लेकर जयपुर तक चर्चित विधायक है।
------

भाजपा नेताओं की अपेक्षा दौड़ में पिछड़े
भाजपा का सियासी दामन छोड़ चुके जनता सेना के सुप्रीमो रणधीर सिंह भींडर की संपत्ति बढऩे की रफ्तार भाजपा नेताओं से कम है। सिंह के पास पिछले दस सालों में महज 36 लाख रुपए की संपत्ति का इजाफा हुआ है। भाजपा नेता उनकी पत्नी के पास भी 69 लाख रुपए का ही लेखा-जोखा है।