
गोगुंदा: अपने काम गिनाते हुए प्रताप निकले प्रताप स्मारक की धरा से...
कपिल सोनी/गोगुदा. गोगुंदा भाजपा से गोगुंदा विधानसभा से वर्तमान विधायक प्रतापलाल गमेती को फिर टिकट दिया गया है। चर्चा थी कि प्रताप का भी नाम कटने वालों की सूची में है लेकिन यहां भाजपा के पास कोई और अच्छा विकल्प नहीं था। प्रतापलाल को ऐसे में भाजपा ने फिर मौका दिया। चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र की भाजपा टीम उनके साथ खड़ी है लेकिन विरोधियो को मनाने मे विधायक को मुश्किलो का सामना करना पड़ेगा। टिकट के लिए दावेदारी कर रहे शंभु गमेती, हुसाराम गरासिया, भगवतीलाल गरासिया व उनके सर्मथको को मनाने मे मुश्किले आ सकती है वैसे विधायक व पार्टी पदाधिकारी इस बात से आश्वत है की वे भाजपा के है व चुनावो मे अपनी सक्रियता दिखाते हुए पार्टी के लिए काम करेगे। इसी बीच विधायक मेवाडो के मठ गांव मे हुसाराम गरासिया से मिलने पहुुंचे, क्षेत्र को टीएसपी मे शामिल करवाने , सरकारी कालेज ,सडक़ों का जाल ,मॉडल स्कूल आईटीआई सहित सरकारी योजनाएं लेकर विधायक जनता के बीच जाएंगे।
आतिशबाजी, जताई खुशी
रात को जैसे ही पता चला कि प्रतापलाल को टिकट मिल गया तो गोगुंदा में खुशी मनाई गई, उनके गांव में भी। बस स्टैण्ड पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। मौके पर उप प्रधान पप्पुराणा ,पन्नालाल तेली सरपंच गागुलाल मेघवाल मंडल महामंत्री दयालाल चौधरी , उप सरंपच दादीया शंकर लाल तेली आदि शामिल थे।
Updated on:
13 Nov 2018, 6:58 PM IST
Published on:
13 Nov 2018, 6:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.