Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक माह से भी कम समय रह गया है और गतिविधियां तेज हो गई है। चुनावी माहौल के बीच उदयपुर की राजनीति की बात करें तो अब तक के इतिहास में कुछ ऐसे चेहरे रहे, जो शहर में पार्षद हुआ करते थे। राजनीति की पहली सीढ़ी से सफर शुरू करते हुए उन्होंने विधानसभा और लोकसभा तक की सीढिय़ां चढ़ी। उदयपुर के ऐसे चार नेता रहे हैं। इनमें से दो सांसद भी चुने गए, उनका निधन हो चुका है। जो दो नेता विधायक रहे, उनमें से एक पार्टी में ही सक्रिय हैं, जबकि एक नेता वर्तमान में विधायक हैं और आगामी चुनाव को लेकर भी मैदान में हैं। जानिए, इन चार नेताओं के बारे में।