कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. गौरव वल्लभ ने निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी है। आरोप लगाया है कि उदयपुर नगर निगम पूरी तरह से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन के समर्थन में काम कर रहा है, वहीं असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया संवैधानिक पद पर रहते हुए उनके समर्थन में शहर में बैठकें कर रहे हैं। वे पद और प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए निम्न स्तर की राजनीति करने पर आमादा है। ऐसे में कटारिया के मूवमेंट पर रोक लगाने की जरूरत है, ताकि आचार संहिता की पालना हो सके।