उदयपुर/पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क। Rajasthan Famous Shiva Temple: उदयपुर से सटे बेदला गांव में एक ऐसा शिव मंदिर है, जहां भगवान की पूजा-अर्चना बच्चे करते हैं। बेदला के अस्पताल चौक में स्थित प्रकटेश्वर महादेव के प्रति भक्तों की आस्था लगातार बढ़ रही है। इस मंदिर की खासियत है कि इसकी देखरेख नन्हें बच्चों के हाथों में है।