11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur Weather Update : उदयपुर में तापमान में आई तेजी, जानें 18-19-20 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Udaipur Weather Update : उदयपुर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते छह दिन में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान की आई तेजी। जानें 18-19-20 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम।
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur_weather.jpg

Udaipur Weather Update

Udaipur weather update : राजस्थान में मौसम तेजी के साथ करवट ले रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ 19-20 फरवरी को सक्रिय होगा। इसका प्रभाव उत्तर-पश्चिमी जिलों में दिखाई देगा। वहीं, सूबे बाकी भागों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकसिटी उदयपुर का 18-19-20 फरवरी को कैसा मौसम रहेगा। 18-19-20 फरवरी को आसमान पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार लेकसिटी उदयपुर में जिस तरह से मौसम के मिजाज बदल रहे हैं, उसी तरह से दिन व रात का तापमान भी घट-बढ़ रहा है। कुछ दिनों पहले सर्द लहर के कारण दिन भी सर्द हो गए थे। अब बसंत पंचमी से दिन में थोड़ी गर्माहट महसूस होने लगी है।



राजस्थानके मशहूर शहर उदयपुर में शुक्रवार को दिनभर धूप तेज रही। जिससे गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं लगी। तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25.7 से बढ़कर 28 डिग्री से. पर पहुंच गया। इसमें 2.3 डिग्री की बढ़त हुई। वहीं, रात में सर्दी का असर बरकरार है। बीती रात के तापमान में गिरावट हुई। ये 13 डिग्री से गिरकर 10.6 डिग्री से. पहुंच गया। इसमें 2.4 डिग्री से. की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें - कमाल, बिना इंटरनेट और स्मार्ट फोन के भी कर सकेंगे यूपीआई से पेमेंट, चौंक गए न



तारीख - अधिकतम - न्यूनतम

16 फरवरी - 28.0 - 10.6
15 फरवरी - 25.7 - 13.0
14 फरवरी - 26.0 - 11.4
13 फरवरी - 24.9 - 11.0
12 फरवरी - 24.1 - 9.8
11 फरवरी - 24.4 - 8.2
10 फरवरी - 24.4 - 8.2
(तापमान डिग्री सेंटीग्रेड में) ।

यह भी पढ़ें - खुशखबर, अब सस्ती मिलेगी बजरी, मार्च में इस डेट को होगी ऑनलाइन नीलामी