11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur : ‘मिनी पाकिस्तान’ वाले बयान पर विधायक ताराचंद जैन को घेरा, कहा- वीजा कहां है? जानें पूरा मामला

Udaipur : उदयपुर नगर निकाय चुनाव के मतदान के बीच शुक्रवार को वार्ड-73 का आयड़ क्षेत्र सियासी गर्माहट का केंद्र बन गया। शहर विधायक ताराचंद जैन के एक पुराने बयान पर कांग्रेस प्रत्याशी के पिता और कांग्रेस नेता के.के. शर्मा के विरोध का सामना करना पड़ा। जानें क्या बात हुई।
2 min read
Google source verification
udaipur mla tarachand jain statement Mini Pakistan congress surrounded

Udaipur : शहर विधायक ताराचंद जैन, विधायक का विरोध करते कांग्रेसी। फोटो पत्रिका

Udaipur : उदयपुर नगर निकाय चुनाव के मतदान के बीच शुक्रवार को वार्ड-73 का आयड़ क्षेत्र उस समय सियासी गर्माहट का केंद्र बन गया, जब शहर विधायक ताराचंद जैन को उनके कुछ दिन पुराने ‘मिनी पाकिस्तान’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के पिता और कांग्रेस नेता के.के. शर्मा के विरोध का सामना करना पड़ा। आयड़ स्थित सनबीम स्कूल के मतदान केंद्र पर विधायक जैसे ही पहुंचे के.के. शर्मा व समर्थकों ने उन्हें रोकते हुए तीखे अंदाज में सवाल किया- आयड़ मिनी पाकिस्तान है, आप यहां क्या लेने आए हैं? आए हैं तो वीजा कहां है?

दरअसल, शहर विधायक ताराचंद जैन मतदान के दिन अलग-अलग बूथ पर भाजपा प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से मिलने पहुंचे थे। आयड़ सनबीम स्कूल स्थित बूथ के बाहर उनकी गाड़ी रुकी और वे नीचे उतरने वाले ही थे कि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. हितांशी शर्मा के पिता कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने विधायक को उनके पूर्व के बयान की याद दिलाते हुए विरोध जताया।

फिर आज यहां क्यों आए?

के.के. शर्मा ने विधायक से कहा कि जब वे आयड़ को ‘मिनी पाकिस्तान’ बता चुके हैं तो फिर आज यहां क्यों आए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए विधायक से वीजा तक पूछ लिया। इस दौरान वहां मौजूद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच भी गहमा-गहमी का माहौल बन गया। विधायक गाड़ी से बाहर आए और बातचीत के दौरान माहौल को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, कुछ देर तक दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी बहस होती रही। स्थिति भांप विधायक वहां से रवाना हो गए।

बयान आपराधिक गतिविधियों के संदर्भ में

कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए आयड़ और खांजीपीर को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहा था। विधायक ताराचंद जैन ने कहा था कि इन क्षेत्रों में पहले आपराधिक गतिविधियां काफी थीं। इसी के कारण आयड़ की पुलिस चौकी को थाने में बदला गया और खांजीपीर में उपाधीक्षक कार्यालय खुलवाया गया।

बयान सामने आने के बाद विवाद बढ़ा तो विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि उन्होंने यह बात क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों के संदर्भ में कही थी। शहर विधायक ताराचंद जैन ने यह भी कहा था कि मुस्लिम समाज में अच्छे लोग उनके लिए सिर का ताज हैं।