
शंकर पटेल/गींगला पसं. उदयपुर जिला परिषद से कुराबड़ पंचायत समिति क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 84 लाख रुपए से तीन पुल व रपट निर्माण की गत दिनों स्वीकृति जारी की गई है। ग्रामीणों की लम्बे समय से मांग थी और बारिश के दिनों में आवागमन बाधित होता था। ऐसे में जब पुल बन जाएंगे तो उनका मेवल से बंबोरा कुराबड़ का सीधा जुड़ाव हो सकेगा। ये सभी काम नरेगा के तहत होंगे।
जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल की अनुशंसा पर जिला कलक्टर ने तकनीकी और वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई है। वली पंचायत में पुलिया निर्माण कार्य मुख्य खेड़ी गांव से बदेरिया फला खेड़ी मार्ग पर 57.75 लाख, बोरी पंचायत में पुलिया निर्माण कार्य आवरा मुख्य गांव से उथरदा के बीच 31.33 लाख, वली पंचायत के पुलिया निर्माण कार्य महादेव मंदिर से देवड़ा तलाई खेड़ी के बीच 47.05 लाख और कोट पंचायत के पुलिया निर्माण कार्य वाजनी रोड़ी गांव से बेमला के बीच 48.42 लाख की स्वीकृति जारी की गई।
...
बारिश में नहीं होगी आफत
उथरदा-आवरा के बीच नदी पर पुल के अभाव में ग्रामीणों को काफी परेशान होना पड़ता है। बारिश के दिनों में पानी होने से सीधा मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को 8 किमी के बजाय 20 किमी का गींगला तक का सफर तय कर गुजरना पड़ता है। इसके अलावा वाजनी रोड़ी बेमला मार्ग पर भी पुल नहीं होने से काफी परेशानी होती है। जबकि खेड़ी गांव के लिए दो- दो पुल स्वीकृत होने से पर लम्बे समय से ग्रामीणों की मांग पूरी होगी। पुल और रपट के बन जाने पर ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
जिला प्रमुख ने किया था दौरा
खेड़ी गांव में कुछ समय पहले ग्रामीणों ने गांव का दौरा करवाया और पुल व सडक़ों की हालत बताते हुए निर्माण कार्य की मांग की। जिस पर जिला प्रमुख मेघवाल ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन शैलेन्द्र चौहान, एईएन डीएन सिंह को जाजजा लेते हुए तुरन्त अधिकारियों से कार्य को तखमीना बनाने को कहा था।
इनका कहना....
खेड़ी गांव में दो व आवरा-उथरदा एवं वाजनीरोड़ी- बेमला के पुलों की जिला प्रमुख ने स्वीकृति दी है। ग्रामीणों की मांग पर हाथोंहाथ समाधान करवाया है, जिससे जरुर ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
- वालाराम पटेल, भाजयुमो वरिष्ठ उपाध्यक्ष
ग्रामीणों की मांग पर उथरदा-आवरा सहित चार पुलियों की स्वीकृतियां जारी की गई है। करीब एक करोड़ 84 लाख 56 हजार रूपए खर्च होंगे। जल्द कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। लंबे समय से ग्रामीण पुल नहीं होने से परेशान थे। पुल बनने पर सीधा आवागमन होगा और आसानी भी रहेगी।
- शांतिलाल मेघवाल, जिला प्रमुख उदयपुर
Published on:
7 May 2018, 8:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.