3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप की मुहिम 31 जुलाई तक, उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा होंगे पुरस्कृत

1 मई से प्रारंभ हुए स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप फोर यूथ कार्यक्रम 31 जुलाई तक जारी रहेगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 7 May 2018, 7:08 PM IST

swachh bharat intern

उदयपुर . नेहरू युवा केन्द्र, उदयपुर द्वारा केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार एक मई से प्रारंभ हुए स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप फोर यूथ कार्यक्रम 31 जुलाई तक जारी रहेगा।

नेहरू युवा केन्द्र के युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने बताया कि युवाओं द्वारा 100 घण्टे श्रमदान किया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मण्डलों और युवाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवा, युवा मण्डल एवं संस्था अपना ऑनलाईन पंजीयन वेबसाइड एसबीएसआई डॉट माई डॉट जीओवी डॉट इन पर करवा सकते हैं और आयोजित कार्यक्रम की रिपोर्ट इसी वेबसाईट पर अपलोड करंेगे। इस अभियान से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी भी इसी वेबसाइड पर उपलब्ध हैं तथा कठिनाई के निवारण हेतु कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र, उदयपुर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ये होंगी गतिविधियां

युवा समन्वयक ने बताया कि स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के अन्तर्गत शौचालयों का निर्माण, क्षेत्र की साफ-सफाई, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन, स्वच्छता मेला, हाथ धुलाई, कुड़ा करकट उठाना व निस्तारण अभियान आदि गतिविधिया आयोजित की जाएगी।

श्रेष्ठ कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत

श्री अमरावत ने बताया कि श्रेष्ठ कार्य करने वालों को जिला स्तर पर प्रथम विजेता के रूप में 30000 रुपये तथा द्वितीय विजेता को 20000 रु एवं तृतीय विजेता को 10000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी तरह राज्य स्तर पर 50000 रुपये, 30000 रु. व 20000 रु का पुरस्कार तथा राष्ट्रीय स्तर पर 2 लाख, एक लाख एवं पच्चास हजार के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

READ MORE : अब शि‍क्षक या व‍िद्यार्थी कोई भी कक्षा में मोबाइल लाए तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

कैम्पस भर्ती शिविर 10 को

उदयपुर. रोजगार कार्यालय परिसर अम्बामाता में एक दिवसीय कैम्पस भर्ती शिविर 10 मई को आयोजित होगा। सहायक निदेशक (रोजगार) ने बताया कि शिविर में विभिन्न कम्पनियों द्वारा विविध पदों पर भर्ती की जायेगी। साथ ही प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी भी दी जायेगी। इच्छुक आशार्थी अपने समस्त प्रमाण-पत्रों एवं पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकते हैं।