महाराणा भूपाल हॉस्पिटल ने 14 मार्च 19 को एक आदेश जारी कर सीडी डिस्ट्रीब्यूटर उदयपुर को ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। इसके पीछे चिकित्सालय की दलील थी कि फर्म की ओर से मांग के अनुसार दवा आपूर्ति नहीं करने, आपूर्ति की गई दवा का बिल नहीं देकर महंगी दवा का बिल देकर धोखाधड़ी से अधिक राशि वसूलने, घटिया डायलिसिस केथेटर की आपूर्ति करने को लेकर ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। इसे लेकर फर्म कानूनी मदद लेकर हाईकोर्ट से स्टे लाई थी। इस आधार पर उस समय न्यायालय ने आदेश दिया था कि फर्म को टेंडर में हिस्सा लेने दिया जाए, लेकिन दर कम होने पर भी उसे वर्क ऑर्डर नहीं दिया जाए। इसके बाद फिर से मामला न्यायालय के अधीन चलता रहा। चिकित्सालय को गत 17 जून को हाईकोर्ट के स्टे नोटिस मिला था, जिस कारण से नौ प्रकार के साधन, उपकरण व अन्य पर स्टे होने के कारण इसे खरीदा नहीं जा पा रहा था।