18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Udaipur / स्कूल व्याख्याता परीक्षा जनवरी में होने से कई अभ्यर्थी परेशान

स्कूल व्याख्याता परीक्षा जनवरी में होने से कई अभ्यर्थी परेशान

a-अगस्त में परीक्षा करवाने की उठी मांग-शैक्षिक परीक्षा कैलेण्डर जारी नहीं होने से असमंजस की स्थिति
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Surendra Singh Rao

•

Updated: 25 Dec 2019, 2:08 AM IST

rpsc school professors exam

स्कूल व्याख्याता परीक्षा जनवरी में होने से कई अभ्यर्थी परेशान

उदयपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से शैक्षिक परीक्षा का कैलेंडर जारी नहीं करने से हजारों अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस बार स्कूल व्याख्याता परीक्षा ३ से १३ जनवरी, २०२० में प्रस्तावित कर दी गई है। इसमें कई एेसे अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है, जो एमए व बीएड फाइनल की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि परीक्षा- जुलाई अगस्त में होगी तब तक डिग्री हाथ में आ जाएगी लेकिन परीक्षा की तारीख पूर्व में दो बार स्थगित कर दी गई। उसके बाद सितम्बर में पुन: ऑनलाइन फार्म रि-ओपन कर दिए गए। इसके लिए १ लाख ८५ हजार आवेदन किए गए। करोड़ों का राजस्व आरपीएससी को मिल गया लेकिन परीक्षा कब होगी इसे लेकर असमंजस कायम रहा। अब जैसे ही जनवरी की तारीख आई इसमें शामिल कई विद्यार्थी, जिनकी डिग्री जुलाई-अगस्त में पूरी होगी वह स्वत: ही बाहर हो जाएंगे। ये अभ्यर्थी अब परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाते हुए अगस्त में करवाने की मांग कर रहे हैं।