अली को वर्ष 2014 में बन्नरगट्टा चिडिय़ाघर (बेंगलूरु) से लाया गया था, जबकि सारा इसी साल जुलाई में पिलीकुला से लाई गई थी। इससे पहले अली का साथी प्रशांत था, जो सारा के एवज में दिया गया था। इस सारी कवायद का मकसद था कि सारा और अली सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में अपनी फैमिली बढ़ाएं। चूंकि अब तक दोनों अलग-अलग एनक्लोजर्स में थे, इसलिए एक-दूसरे से बेखबर थे। परिवार बढ़ाने के लिए अब इन्हें एक ही एनक्लोजर में रखना शुरू किया गया है। फिलहाल, इन्हें दिनभर में एक घंटे के लिए साथ रख रहे हैं ताकि ये परिचित हो जाएं और एक-दूसरे से उलझ न पड़े। धीरे-धीरे यह समय बढ़ाया जाएगा।