तुलसी को भगाने के लिए उसके दो साथी आए थे और सामान्य लोगों की तरह ट्रेन में सवारियों के बीच बैठे थे, जिससे वे उन्हें पहचान नहीं पाए। श्यामलाजी स्टेशन से पहले तुलसी टॉयलेट के लिए गया, इसी दौरान सवारियों के बीच बैठा उसका एक साथी दूसरे टॉयलेट में चला गया और दूसरा साथी गैलरी में खड़ा हो गया। तुलसी को टॉयलेट करवाने दो कांस्टेबल युद्धवीर और करतार गए थे। तुलसी जैसे ही टॉयलेट से बाहर निकला, वहां खड़े उन दोनों साथियों ने हमला कर दिया और दोनों कांस्टेबल के आंखों में मिर्च पाउडर डालकर तुलसी को भगा ले गए थे।