5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सितारा होटलों को 6 माह में चलानी होंगी सोलर नावें

प्रशासन ने ली नावों के मुद्दे पर बैठक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 27 Aug 2016, 12:32 PM IST

फतहसागर और पिछोला झीलों में चल रही नावों का संचालन पेट्रोल-डीजल से हटाकर सोलर सिस्टम पर लाने के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बैठक ली।

एचआरएच गु्रप ऑफ होटल्स तथा लेक पैलेस समूह को उनकी नावों में से एक-एक नावें अगले छह महीनों में तथा अन्य एजेंसियों को अगले एक वर्ष में उनकी नावों को भी सोलर सिस्टम से चलाने के लिए पाबंद किया गया। बैठक में जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने निजी होटलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे जल्द ही सोलर सिस्टम आधारित नावों का संचालन शुरू करवाएं।

शादी में 21 व्यंजन से अधिक बने तो बिना खाए ही लौटेंगे मेहमान, इस समाज ने छेड़ा प्रेरक अभियान

झीलों में पेट्रोल-डीजल चलित अन्य नावों को हटाया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम, पीडब्ल्यूडी को भी उनकी नावों का संचालन जल्द से जल्द सोलर सिस्टम पर लाने के लिए पाबंद किया गया। प्रशासन ने कहा कि हालांकि इसमें वक्त लगेगा लेकिन इस काम को तेजी से करना है।

BSNL का नया प्लान, अब हर संडे और रात को मुफ्त में कीजिए अपनों से बात

भविष्य में नाव संचालन के लाइसेंस परिवहन कार्यालय से तब ही जारी होंगे जबकि उसका संचालन सोलर आधारित होगा। इससे झीलों में नाव संचालन से प्रदूषण बंद करने में बड़ी मदद मिलेगी। बैठक में संबंधित एजेंसियों के अधिकारी और होटल समूह के प्रतिनिधि उपस्थित थे।