
छात्र चुनेंगे अपनी सरकार, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
चंदन सिंह देवड़ा/कृष्णा तंवर उदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए कल जो मतदान है उसकी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है विश्वविद्यालय में इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई में सीधा मुकाबला है यहां पर एबीवीपी के निखिल राज सिंह जबकि एनएसयूआई में एबीवीपी से बागी हुए मोहित शर्मा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं 13420 मतदाता इनका भाग्य का फैसला करेंगे सुखाड़िया के संगठक विज्ञान महाविद्यालय वाणिज्य महाविद्यालय विधि महाविद्यालय कला महाविद्यालय में मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त रखे गए हैं इसके अलावा आई कार्ड वितरण का कार्य आज भी जारी रखा गया क्योंकि अब तक कई छात्र ऐसे हैं जो अपना आई कार्ड नहीं लेकर गए थे ऐसे में बिना आई कार्ड कोई भी मतदान नहीं कर सकेगा कल ही विश्वविद्यालय प्रशासन में आई कार्ड वितरण पर पर पाबंदी लगा दी थी क्योंकि काफी समय से वितरण का कार्य चल रहा था इसको लेकर सोमवार को छात्र संगठनों द्वारा मांग की कि 1 दिन और आई कार्ड वितरण किया जाए ताकि जो विद्यार्थी है वह मतदान से वंचित नहीं रह सके ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मांग पर ध्यान रखते हुए कार्यवाहक कुलपति ने 1 दिन का और समय दिया जिसको लेकर कार्ड का वितरण चल रहा है आचार संहिता की पालना की बात करें तो उसे विश्वविद्यालय के महाविद्यालय का जो चुनाव लड़ रहे हैं और केंद्रीय छात्र संघ का चुनाव लड़ रहे हैं उनका कहना है कि उनके द्वारा ज्यादा खर्चा नहीं किया गया है लेकिन आप टीवी स्क्रीन पर देख सकते हैं कि किस तरह वाटिका के अंदर छात्रों को बहुत करवाया जा रहा है यहां पर 1000 प्लेट खाने की लगाई गई है छात्र मस्ती से भोज का आनंद ले रहे हैं यह खाना छात्रों को लुभाने के लिए किया जा रहा है जिसमें हजारों रुपए खर्च हुए हैं और शाम को भी इसी तरह के भोज के आयोजन होंगे इस बात पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना है कि कहीं पर भी इस तरीके के आयोजन नहीं चल रहे हैं और आचार संहिता की पालना की जा रही है बाइट मोहित नायक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इधर सुखारे विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर पूरणमल यादव से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है लेकिन आचार संहिता के उल्लंघन जैसी बात कही सामने नहीं आई है अगर ऐसा कहीं पाया जाता है तो चुनाव के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है
Published on:
26 Aug 2019, 6:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.