1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 रुपए के नए नोट की ये है खासियतें, चॉकलेटी ब्राउन कलर का ये नोट जल्द आएगा लोगों के हाथ में, देखें वीडियो

उदयपुर.रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ने जारी किया 10 रूपये का नया नोट जल्द ही लोगो के हाथ में होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Pramod Kumar Soni

•

Updated: 12 Jan 2018, 3:23 PM IST

ten rs new note release in udaipur video

उदयपुर .रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ने जारी किया 10 रूपये का नया नोट जल्द ही लोगो के हाथ में होगा। यह नया नोट चॉकलेटी ब्राउन कलर में है व नया नोट वर्तमान में जो नोट चल रहा है उससे करीब 20 प्रतिशत छोटा है। लेकसिटी न्यूमिसमेटीक एण्ड फिलेटीक सोसायटी के सदस्य व सिक्कों एवं नोटो के संग्रहकर्ता महेश जैन व सचिव प्रदीप शर्मा बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ने 10 रूपये का नया नोट जारी किया है।

READ MORE: VIDEO: लेकसिटी के आसमां पर रहेगा बाहुबली का राज, मकर संक्रांति को लेकर बच्चों एवं युवा में उत्साह

ये नोट महात्मा गांधी सिरिज के है। यह नया नोट वर्तमान में प्रचलित 10 रूपये के नोट से करीब 20 प्रतिशत छोटा और चॉकलेटी ब्राउन रंग का है। इस नये नोट पर दूसरी तरफ भारत के विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल कोर्णाक के सूर्यमंदिर के चक्र की तस्वीर है। और साथ में सुरक्षा फीचर के अन्दर सूर्य मंदिर के प्रमुख भाग को भी दिखाया गया है। इससे पहले आखिरी बार दस रूपये के नोट के डिजाइन में साल 2005 में बदलाव किया गया था। पिछले साल अगस्त में आरबीआई ने 200 और 50 रूपये के नए नोट जारी किये थे।

अब जल्द ही आरबीआई 20 और 100 रूपये के भी नये नोट जारी करने वाला है। कब कब छपे 10 के नोट प्रथम बार आजादी के बाद भारत के10 रूपये का प्रथम नोट 1 दिसम्बर 1949 को छापा गया था जो पोस्टकार्ड के आकार से थोड़ा छोटा था। जिस पर गर्वनर सी.डी.देशमुख के हस्ताक्षर थे। नोट में दूसरी बार परिवर्तन 17 अप्रेल 1967 को किया गया। नोट का आकार छोटा कर दिया । इस नोट को डायमण्ड नोट भी कहते है। नोट में तीसरी बार परिवर्तन 23 जुलाई 1968 को किया गया।

नोट के डिजाईन में परिवर्तन कर पृष्ठ भाग में गांधी जी का चित्र दर्शाया गया। नोट की डिजाईन में चौथी बार परिवर्तन वर्ष 1990 में किया गया। नोट पर नम्बर लाल अक्षरों में प्रिन्ट किये गये व पृष्ठ भाग पर मोर, कमल, हिरन व घोड़े का चित्र दर्शाया गया। नोट की डिजाईन में पुन: परिवर्तन कर पृष्ठ भाग में कश्मीर के शालीमार गार्डन को दर्शाया गया। नोट की डिजाईन में अंतिम बार परिवर्तन कर गांधी सिरिज के नोट छापे गये जिसमें नोट के अग्र भाग पर महात्मा गांधी के चित्र के दर्शाया जो कि वर्तमान में भी चलन में है।