नगर निगम के टाउनहॉल प्रांगण में भीड़ जमा नहीं हो इसलिए भारी पुलिस बल अंदर और बाहर लगा दिया गया हैै । नारेबाजी व लाठीचार्ज के बीच बापूबाजार, टाउनहॉल रोड व चेतक सर्कल के बाजार बंद हो गए। माहौल को देखते हुए कई बच्चे स्कूल नहीं गए तो कई स्कूलों ने तय समय से पहले बच्चों को घर भेज दिया। दुकानदारों ने शटर नीचे गिराए। चेतक सर्किल, रेती स्टेंड चौराहा और टाउन हॉल के आसपास कुछ धार्मिक संगठनों के जुलूस निकालने के प्रयास पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा। पुलिस ड्रॉन से निगरानी कर रही और हर जगह की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कई युवकों को हिरासत में लिया गया है। शहर में जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कल रात से जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।