उदयपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूडेडा में शनिवार को जिला पर्यावरण समिति उदयपुर एवं पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार तथा फॉस्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली के संयुक्त तत्वाधान में ओजोन परत संरक्षण दिवस के तहत पर्यावरण चेतना रथयात्रा के दौरान पर्यावरण प्रबंध कार्यशाला का आयोजन कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा संकल्प करवाया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि व वक्ता ललित नारायण आमेटा ने वृक्ष का महत्व एवं प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध पर विचार व्यक्त करते हुए ओजोन परत संरक्षण प्रकाश डाला। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जालम सिंह सारंगदेवोत ने की। वही विशिष्ट अतिथि मांगीलाल जाट थे। इसी बीच विद्यालय के कैलाश माहेश्वरी, चंद्र प्रकाश, विक्रम बौहरा, हेमलता चित्तौड़ा, हेमलता आमेटा के सानिध्य में विद्यालय 306 बालक बालिकाओं को पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प कराया गया।