लड़ते नहीं तो काफी आगे होते
शर्मा का कहना था कि वर्ष 2005 के बाद ये राजस्थान क्रिकेट का दुर्भाग्य है कि हम आपस में लड़ते रहे। यदि हम लड़ते नहीं तो और बेहतर कर सकते थे। शर्मा ने कहा कि वर्तमान में हमारे तीन खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा है। हम अब भी पहले की तरह ही बेहतरीन प्रशिक्षकों को लाएंगे ताकि हमारे खिलाड़ी अच्छे से अच्छा कर सके। पहले भी हम ग्रेग चेपल, चन्द्रकांत पंडित, तारक सिह्ना जैसे प्रशिक्षक लाए हैं। हम फिलहाल जोनल क्रिकेट एकेडमी मजबूत करेंगे, ताकि नीचे से तैयार होकर खिलाड़ी जयपुर की मुख्य एकेडमी तक पहुंचे। मुख्य एकेडमी में जल्द अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक लाएंगे। शर्मा ने बताया कि राजस्थान के पास जो मीडियम पेसर हैं, वह कही नहीं है। हमारे क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है, अध्यक्ष वैभव गहलोत के साथ मिलकर क्रिकेट को नए आयाम देंगे।