सज्जनगढ़ पैलेस और जैविक उद्यान में आने वाले पर्यटकों से होने वाली आय से ही यहां सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पर्यटक सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए जहां पैलेस पर मॉडर्न टॉयलेट, बेबी केयर रूम, डिजिटल शो, लोक संगीत आदि सुविधाएं बढाई गई है। वहीं सज्जनगढ़ अभयारण्य में 3 करोड़ 45 लाख की लागत से लॉयन सफारी बनाई गई है। जो जल्द ही पर्यटकों के लिए नया आकर्षण होगा।