1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
उदयपुर : अडिंदा में अवैध बजरी से भरे ट्रेक्टर ने राह चलते युवक को कुचला, video
Play video

उदयपुर : अडिंदा में अवैध बजरी से भरे ट्रेक्टर ने राह चलते युवक को कुचला, video

उदयपुर. अवैध बजरी के ट्रेक्टर ने राह चलते युवक को अपनी चपैट में ले लिया जिससे देर रात को युवक की मौत हो गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Bharat I Sharma

•

Updated: 12 Jan 2018, 3:32 PM IST

गगन आमेटा/ उदयपुर . जिले में खेरोदा थाना क्षेत्र के अडिंदा गांव स्थित बस स्टैंड पर गुरुवार रात को तेज गति से आये एक अवैध बजरी के ट्रेक्टर ने राह चलते युवक को अपनी चपैट में ले लिया जिससे देर रात को युवक की मौत हो गई।

खेरोदा थानाधिकारी श्यामलाल ने बताया की गुरुवार रात्रि 8बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध बजरी को परिवहन करते हुए कुराबड़ की तरफ से तेज गति से अडिंदा बस स्टैंड की और आरहा था। इसी बीच बस स्टैंड से अपने घर की तरफ जारहे अडिंदा निवासी मोहनलाल पुत्र हीरालाल रावत उम्र 35वर्ष को अपनी चपैट में ले लिया।

 

जिसमे उसके सर पर गंभीर चौट लगी और खून बहने लग गया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर दौड़े और ट्रेक्टर को बंद किया। इसी बीच हादसा देख घटनास्थल से ट्रेक्टर चालक हड़बड़ाकर भाग गया। सुचना पर खेरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुची और गंभीर घायल को ग्रामीणों की सहायता से एम्बुलेंस में उदयपुर एमबी हॉस्पिटल पहुचाया जहा पर देर रात मोहन लाल की मौत हो गई।

 

खेरोदा पुलिस ने आज दोपहर को एमबी हॉस्पिटल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर हादसे के बाद खेरोदा पुलिस ने अवैध बजरी से भरे ट्रेक्टर को जब्त कर खेरोदा थाना में रखवाकर कार्यवाही शुरू कर दी।