लोगों ने कहा कि यार्ड में आए दिन कचरा जलाकर नष्ट किया जा रहा है। इससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही कई लोगों को श्वास संबंधित बीमारियां भी होने लगी है। कुछ लोग, जिनको अस्थमा है, इससे उनकी हालत काफी खराब हो जाती है। यहां कचरे के साथ मृत मवेशी भी डाले जा रहे हैं, इससे उठती बदबू भी परेशानी का कारण बनी हुई है।