
उदयपुर . प्रकृति प्रेमियों एवं बर्ड वॉचर्स के बहुप्रतीक्षित उदयपुर बर्ड फेस्टिवल 2017 की तैयारी बैठक सोमवार को अरण्य कुटीर में वन अधिकारियों एवं पक्षी विशेषज्ञों के सान्निध्य में हुई। बैठक में 22 से 25 दिसम्बर होने वाले उदयपुर बर्ड फेस्टिवल-2017 की अंतिम रूपरेखा तैयार की गई और तय किया गया कि बर्ड फेस्टिवल के दौरान 22 को बर्ड रेस का विशेष आयोजन होगा।
बैठक में तय किया गया कि फेस्टिवल में बर्ड रेस को पहली बार सम्मिलित किया जा रहा है, जिसमें पक्षी विशेषज्ञों के मध्य एक प्रतियोगिता होगी जिसमें एक दिन सुबह से शाम तक अलग-अलग टीमों को टीम लीडर्स के साथ शुरूआती केन्द्र से 40 कि.मी. के परिधि क्षेत्र में भेजा जाएगा जहां उन्हें ज्यादा से ज्यादा पक्षियों को देखकर समीक्षा करनी होगी एवं शाम को बर्ड रेस के ऑर्गेनाइजर को बर्ड ऑफ द डे के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी जिसमें सबसे ज्यादा बर्डस को रिपोर्ट करने वाली टीम को सम्मानित किया जाएगा। सभी रिपोर्टस में से एक बर्ड को चयनित कर बर्ड ऑफ द रेस घोषित की जाएगी । बर्ड रेस के लिए 5 टीम लीडर्स का चयन किया गया है जिसमें प्रताप सिंह चंूडावत, अनिल रोजर्स, प्रदीप जोशी, विनय दवे, व शैलेन्द्र तिवारी को शामिल किया गया। बर्ड रेस की शुरूआत चेतक सर्कल स्थित वन भवन से होगी एवं समापन फील्ड कल्ब में होगा। बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी विक्रम सिंह ने इस आयोजन को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाला बनाने को कहा।
बच्चों के आकर्षण का केन्द्र होंगें बर्ड टेटू : इस बार बच्चों के चेहरे पर इको फे्रंडली कलर्स से बड्र्स टेटू बनाए जाएंगे जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगे। यह आयोजन इस पक्षी उत्सव को वास्तव में मेले का रूप देगा। साथ ही बच्चों के लिए क्विज एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी होगी। आयोजन के शुभारंभ पर बर्ड फोटोग्राफी में महिलाओं के लिए विशेष ऑन द स्पॉट बर्ड फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा फोटोग्राफी एवं डाक टिकट प्रदर्शनी सूचना केन्द्र में लगाई जाएगी, प्रदर्शनी के लिए प्रतिभागी 30 नवम्बर तक अपनी तीन सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां 12 गुणा 18 इंच में भेज सकते हैं।
Published on:
17 Oct 2017 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
