27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UDAIPUR BIRD FESTIVAL 2017: राजस्थान में पहली बार होने जा रही है बर्ड रेस, आप भी देखना चाहते हैं तो चले आइए उदयपुर

बर्ड फेयर का आयोजन होगा 22 से 25 दिसंबर, होंगी कई स्पर्धाएं
2 min read
Google source verification
udaipur bird festival

उदयपुर . शहर एवं जिले के जलाशयों पर 22 से 25 दिसंबर तक होने वाले बर्ड फेयर को लेकर वन विभाग की तैयारियां अंतिम दौर में है। आयोजन का मुख्य आकर्षण पहली बार हो रही बर्ड रेस रहेगी। राजस्थान वन विभाग का वन्यजीव प्रभाग दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर शहर में चौथा ‘‘बर्ड फेस्टिवल’’ मनाने जा रहा है जिसमें ‘‘बर्ड रेस’’ एक मुख्य आकर्षण होगा। राजस्थान में इस तरह का यह प्रथम आयोजन होगा।

वन्यजीव प्रभाग के मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर ने बताया कि बर्ड रेस के लिए पक्षी प्रेमियों को 6 दलों में बांटा जाएगा। प्रत्येक दल में 5 सदस्य होंगे। एक वरिष्ठ पक्षी प्रेमी दल का नेतृत्व करेगा। सभी दलों को 21 दिसंबर को बर्ड रेस के आयोजन की जानकारी मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में दी जाएगी तथा उन्हें एक वाहन तथा बर्ड लॉग-बुक प्रदान की जाएगी। टीमें 22 दिसंबर को सुबह पक्षी अवलोकन के लिए प्रस्थान करेगी।

READ MORE: WEATHER @UDAIPUR: न्यूनतम तापमान लुढ़का, रिमझिम के बीच शहर में सर्दी का अहसास हुआ तेज


संध्या को सभी दल उदयपुर लौटेंगे तथा अपनी-अपनी बर्ड लॉग बुक दो सदस्यीय ज्यूरी को दे देंगे। ज्यूरी लॉगबुक का परीक्षण करेगी। जिस दल द्वारा सर्वाधिक पक्षी प्रजातियों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी, उसे बर्ड रेस का विजेता घोषित किया जाएगा। उसी समय ‘उस दिन का पक्षी’ भी घोषित किया जाएगा। भटनागर ने बताया कि बर्ड रेस में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति 15 दिसंबर तक अपना पंजीकरण उप वन संरक्षक, वन्यजीव के कार्यालय में करवा सकते हैं।


ये आयोजन भी होंगे फेयर में
उप वन संरक्षक हरिणी वी. ने बताया कि फेयर के दौरान प्रतिदिन विभिन्न तरह की रोचक एवं उत्साहवर्धक गतिविधियां होगी। 23 दिसम्बर को सुबह 11.30 बजे सूचना केन्द्र में फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा, प्रदर्शनी 25 दिसम्बर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि फोटो प्रदर्शनी में जो फोटोग्राफर पक्षियों संबंधित अपने फोटो प्रदर्शित कराना चाहते है वे अपने फोटो 12 गुणा 18 साइज में विभाग को मेल कर सकते हैं। बर्ड रेस में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति 15 दिसम्बर तक अपना पंजीकरण उप वन संरक्षक, वन्यजीव, उदयपुर के कार्यालय में ई-मेल www.udaipurbirdfestival.com पर कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग