5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur Crime : चचेरी बहनों की मौत राज नहीं खुला, दोनों के गले में था काला-सफेद धागा, क्या है मामला, पुलिस-परिजन परेशान

Udaipur Crime : उदयपुर में चचेरी बहनों की मौत का मामला अभी तक नहीं सुलझा है। दानों के गले में काला-सफेद धागा मिला था। परिजनों का आरोप-किसी व्यक्ति के प्रभाव में थी, जहर देकर मारा गया है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Nov 2024, 3:07 PM IST

Udaipur Cousin Sisters Death Mystery Not Solved what is matter police and relatives are worried

Udaipur Crime : 11वीं में पढ़ने वाली दो नाबालिग चचेरी बहनों की मौत के मामले का खुलासा नहीं हुआ है। उनके गले में काला और सफेद रंग का धागा भी मिला है। परिजनों का आरोप है कि दोनों को जहर देकर मारा गया है। घटना उदयपुर के गोगुंदा इलाके की है। शव सोमवार सुबह करीब 7 बजे लड़कियों के घर से 500 मीटर दूर मिले थे।

किसी व्यक्ति के प्रभाव में थी लड़कियां

गोगुंदा थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत ने बताया-प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों चचेरी बहनें (16 और 17 साल) किसी व्यक्ति के प्रभाव में थी। किस तरह के प्रभाव में थी। इस बारे में जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :अजमेर डिस्कॉम से बड़ी खबर, साल 2025 से इन जिलों में लगेंगे स्मार्ट मीटर

दोनों बहनों की मौत जहर खाने से हुई थी…

शव लड़कियों के घर से 500 मीटर दूर ही मिले थे। दोनों ने एक जैसी काले रंग की ड्रेस पहनी थी। दोनों के गले में काला धागा और एक सफेद माला थी। दोनों के शव साथ ही मिले थे। दोनों बहनों की मौत जहर खाने से हुई थी। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी।

यह भी पढ़ें :Ajmer Crime : दूसरी शादी कर लेना… पत्नी को मैसेज भेज किराणा व्यापारी ने चाकू से रेता अपना गला

परिजन बोले-कोई परेशान कर रहा था

परिजनों ने रिपोर्ट में बताया- उन्होंने अपने स्तर पर जानकारी जुटाने की कोशिश की तो पता लगा कि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा है। परिजनों को शक है कि किसी ने उन्हें जहर देकर मार डाला है। दोनों चचेरी बहनें एक ही स्कूल की 11वीं क्लास में साथ पढ़ती थीं और साथ ही स्कूल आती-जाती थी। रविवार के दिन जब वे घर से निकली तो एक जैसी ड्रेस पहनी हुई थी।

यह भी पढ़ें :Ajmer News : अवैध बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या का ठिकाना बना अजमेर, सर्वे से होगी पड़ताल