18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिसकर्मियों को दी नशामुक्ति की जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिसकर्मियों को दी नशामुक्ति की जानकारी

पुलिसकर्मियों को दी नशामुक्ति की जानकारी

उदयपुर. अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराधा शाखा और उपमहानिरीक्षक पुलिस, आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण के निर्देशानुसार 31जुलाई तक नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजन हुआ।
नशामुक्ति जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम की प्रभारी अधिकारी डीवाईएसपी चेतना भाटी, परामर्शक देवकिशन, पुलिस लाइन संचित निरीक्षक आदर्श कुमार ने नशा मुक्ति संबंधी मार्गदर्शन दिया। प्रत्येक थाने से एक-एक पुलिस अधिकारी, दो-दो कांस्टेबल, पुलिस लाइन व यातायात शाखा से एक-एक पुलिस अधिकारी व 5-5 कांस्टेबल शामिल हुए। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार के निर्देशानुसार जुलाई के प्रत्येक शनिवार को सुबह 10.30 से दोपहर 1 बजे तक कान्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी/कार्मिकों के नशामुक्ति के सम्बन्ध में कार्यक्रम होगा। आयोजन में अलंकार फाउण्डेशन प्रभारी देवकिशन परामर्श देंगे।

नशे की प्रवर्ती को लेकर पुलिस की ओर से समय समय पर अभियान चलाया जाता है। इस संबंध में कोटा पुलिस की ओर से विशेष परामर्श केंद्र भी शुरू किया गया।