
पुलिस ने 9 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
उदयपुर. मानव तस्करी विरोधी यूनिट की ओर से जारी अभियान के तहत 9 बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई कोटड़ा में की गई।
मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि कोटड़ा स्थित दुकानों, होटलों, ढाबों पर रैकी कर कार्रवाई की गई। जय भवानी भोजनालय से तीन बाल श्रमिक, जय चामुण्डा नाश्ता सेंटर से एक, मेवाड़ ऑयल व ऑटो पाट्र्स से एक, भारत ऑटो रिपेयर्स से दो, मिथुन कुमार शांतिलाल किराणा स्टोर से एक व तोलाराम नाश्ता सेंटर से एक बालश्रमिक को बालश्रम से मुक्त कराया। जय भवानी भोजनालय के मालिक किशनसिंह, जय चामुण्डा के मालिक प्रेम सिंह, मेवाड़ ऑयल के मालिक रमजान खान, भारत ऑटो रिपेयर्स के मालिक मकबूल अली, मिथुन कुमार किराणा स्टोर के मालिक मिथुन कुमार जैन व तोलाराम नाश्ता के मालिक तोलाराम के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराया गया। मानव तस्करी यूनिट उदयपुर की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर लम्बे समय से अभियान चलाया गया है, जिसमें लगातार बाल श्रमिका पकडे जा रहे हैं। इसके तहत उदयपुर शहर में भी कई बाल श्रमिकों को मुक्त कराया जा चुका है।
Published on:
4 Jul 2021, 3:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.