5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur Crime : महिला के वेश में हार्डकोर अपराधी को देख चौंकी पुलिस, तुरंत धर दबोचा

Udaipur Crime : उदयपुर से बड़ी खबर। शुक्रवार को महिला के वेश में वांछित 10 हजार का इनामी बदमाश दिलीप नाथ पकड़ा गया। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताई उसकी कारस्तानियां।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 May 2025, 2:29 PM IST

Bihar, Fake Passport, Foreign Country, Woman Disguise, Wanted Criminal, Udaipur SP, Yogesh Goyal, Dilip Nath, Udaipur Crime, Rajasthan Crime

Udaipur Crime : उदयपुर में जमीन हड़पने और धमकी देने के मामले में वांछित 10 हजार का इनामी बदमाश दिलीप नाथ शुक्रवार को महिला के वेश में पकड़ा गया। पुलिस से बचने के लिए वह वेशभूषा बदलकर घूम रहा था और विदेश भागने की तैयारी में था। इसके लिए उसने बिहार से फर्जी पासपोर्ट भी बनवाया था।

पुलिस ने केवड़ा की नाल में नाकाबंदी कर पकड़ा

उदयपुर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का खुलासा करते हुए एसपी योगेश गोयल ने बताया कि पुलिस टीम ने नाई थाने के सीसारमा निवासी दिलीप नाथ को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान-गुजरात में इलाके बदल-बदलकर छिप रहा था। डूंगरपुर के साबला में एक गाड़ी में दिखने के बाद पुलिस ने केवड़ा की नाल में नाकाबंदी कर उसे पकड़ा। गोवर्धनविलास थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला और टीड़ी थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह बदमाश की गाड़ी का साबला से पीछा कर रहे थे।

इस मामले में पकड़ा

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गैंग के साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी। बडगांव तहसील में जमीन का एग्रीमेंट करवाया और 35.50 लाख की वसूली की। मामले में उसके दो साथी नरेश वैष्णव और नरेश पालीवाल पहले ही गिरतार हो चुके हैं। आरोपी दिलीप नाथ जेल में रहते भी गैंग से वारदातें करवा रहा था। उसे उदयपुर से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में भी शिट किया गया था।

य​ह भी पढ़ें :Rajasthan Crime : नशे में धुत पुलिसकर्मियों पर दुल्हन से अभद्रता का आरोप, ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस का इनकार

हाईकोर्ट से रोक हटते ही दबोचा

आरोपी दिलीप नाथ ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी पर रोक लगवा रखी थी। नाई थानाधिकारी लीलाराम की पैरवी पर 6 मई को कोर्ट ने रोक हटा दी। मामले में एएसपी हेडक्वार्टर गोपाल स्वरुप मेवाड़ा के निर्देशन में मामले की जांच गिर्वा डिप्टी सूर्यवीरसिंह राठौड़ कर रहे हैँ। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी में शामिल टीम को डीजी डिस्क से समानित करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

य​ह भी पढ़ें :Ajmer Crime : जिस पड़ोसी के भरोसे छोड़ा था, उसके पति ने मासूम से किया रेप