13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
VIDEO भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल  सैनी का विरोध
Play video

VIDEO भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी का विरोध

VIDEO भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी का विरोध
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Pramod Kumar Soni

•

Updated: 24 Feb 2019, 9:20 PM IST

प्रमोद सोनी/उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी को आज उस समय अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पडा जब वह प्रवीण रतलिया को अपने साथ पार्टी कार्यालय ले गये। दरअसल प्रवीण रतलिया ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया के सामने चुनाव लडा था ओर उस दौरान रतलिया ने कटारिया के खिलाफ कई बयान भी दिये थे। जिससे कार्यकर्ता लम्बे समय से नाराज चल रहे थे। ऐसे में जब सैनी आज प्रवीण रतलिया को लेकर भाजपा पार्टी कार्यालय लेकर पंहुचे तो वंहा पर मौजूद कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाय हाय के नारे लगाये। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ओर प्रवीण रतलिया के बीच हाथापाई भी हो गयी। इतना होने के बाद जब कार्यकर्ताओं से प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने यह कह दिया कि वह भविष्य में पार्टी के बेनर से चुनाव भी लड सकते है। इतना कहने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता ओर कटारिया के समर्थकों ने जमकर हंगामा कर दिया। इस पर शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने भी आनन फानन में बैठक को स्थिगित करने की घोषणा कर दी। जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष सैनी वंहा से चले गये।