शनिवार को होंगे उर्दू भाषा पर आधारित सत्र
मेला निदेशक कपिल पालीवाल ने बताया कि तीसरे दिन शनिवार को शायरीए सिनेमा में उर्दू व हिंदी की नजदीकियां, गजल संग केनवास आदि सत्र होंगे। इनमें महेंद्र मोदी, अश्विनी मित्तल, अब्दुल जब्बार, हदीस अंसारी, डॉ सरवत खान, वैभव मोदी व रतत मेघनानी हिस्सा लेंगे। गजल संग कैनवास सत्र में भूपेंद्र पंवार व कोमल बारेठ गजल गायन करेंगे। उसी समय करीब 10 चित्रकार कैनवास पर उन भावों को उकेरेंगे। वहीं मृण कलाकार कोई शिल्प रचना करेंगे।