7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटवारी बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

आवास व अन्य ठिकानों पर तलाश जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Surendra Singh Rao

•

Updated: 1 Jul 2023, 2:03 AM IST

पटवारी बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पटवारी बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उदयपुर.जावर माइंस. जयसमंद. एसीबी उदयपुर टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए सराड़ा तहसील के पिलादर के पटवारी को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि आबादी पट्टे का मौका पर्चा बनाने एवं पट्टा जारी करवाने की एवज में पटवारी गणपत लाल मीणा चालीस हजार रुपए की मांग कर परेशान कर रहा है। इस पर एसीबी के उदयपुर के महानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया एवं पुलिस निरीक्षक डॉ सोनू शेखावत ने कार्रवाई करते हुए पटवारी गणपत लाल मीणा पुत्र शिव लाल मीणा निवासी वार्ड 8 गांव जहाजपुर तहसील व जिला प्रतापगढ़ हाल निवासी रत्ना दूध डेयरी सुंदरवास उदयपुर को बीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों पर तलाश जारी है।उल्लेखनीय है कि आरोपी पटवारी ने शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से पांच हजार रिश्वत राशि के रूप में वसूल कर लिए थे। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।

..............................

मूर्तियां चोरी का आरोपी गिरफ्तार
घासा. रख्यावल िस्थत गोरकिया माताजी मंदिर से पिछले दिनों मूर्तियां चोरी होने के मामले मेंं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में मंदिर के पुजारी ने गोरकिया माताजी, गणेशजी, एवं छोटी मोटी पत्थर की मूर्तियां चोरी का मामला दर्ज कराया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डाॅ. प्रियंका व मावली डिप्टी कैलाश कंवर राठौड के निर्देशन में थानाधिकारी सुबोध जांगिड द्वारा विशेष टीम का गठन कर आरोपी गमाना पुत्र नवा भील निवासी भील बस्ती रख्यावल घासा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार की।