7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयसमंद झील में दो युवकों के डूबने की सूचना से हड़कंप

आधे घंटे में प्रशासन मौके पर पहुंचा, मॉक ड्रिल की बात सामने आने पर राहत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Surendra Singh Rao

•

Updated: 1 Jul 2023, 2:11 AM IST

जयसमंद झील में दो युवकों के डूबने की सूचना से हड़कंप

जयसमंद झील में दो युवकों के डूबने की सूचना से हड़कंप

जयसमंद . उदयपुर. जयसमन्द झील में 2 युवकों के डूबने की सूचना सराडा फ्लड कंट्रोल सेल तथा तहसीलदार को सहायक अभियंता जल संसाधन द्वारा दी गई। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ने मौके पर पुलिस जाप्ता भेजा। झाड़ोल सीएचसी से डॉ विनय मय एम्बुलेंस, साथ ही स्थानीय पटवारी भी पहुंचे । पूरा प्रशासन आधे घंटे में मौके पर पहुंच गया। वहां पहुंचने पर मालूम चला कि यह एक मॉक ड्रिल थी, तब कहीं जाकर राहत की सांस ली। मौके पर सहायक अभियंता जल संसाधन धर्मेंद्र चौबीसा , कनिष्ठ अभियंता हितेश पटेल , तहसीलदार कीर्ति भारद्वाज , झाड़ोल हॉस्पिटल से डॉ विनय प्रकाश शर्मा, जयसमन्द पुलिस चौकी से महेंद्र सिंह , पटवारी वीरपुरा भूपेन्द्र सुथार,कांस्टेबल महेंद्र सिंह आदि पहुंचे।

अवैध मछली पकड़ने वालों के खिलाफ ग्रामीण लामबंद
भटेवर.कस्बे के प्रमुख जल स्त्रोत आमलिया तालाब पर अवैध मछली पकड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। तालाब में अवैध मछली पकड़ने वालों ने चोरी-छिपे जाल डाल दिए। इस पर ग्राम के युवाओं एवं अन्य ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र खारोल के नेतृत्व में युवाओं ने अपने स्तर पर वाहनों के ट्यूब लेकर तालाब में सर्च अभियान चलाया। इसके बाद तालाब में डाली गई अवैध जालों को बाहर निकालकर जलाया गया। हालांकि अंधेरा होने पर युवा तालाब से बाहर निकल गए। तालाब में अभी भी कई जाले पड़ी हुई है। जिनको शनिवार सुबह फिर अभियान चलाकर बाहर निकाला जाएगा। अवैध मत्स्याखेट को लेकर के ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन को भी सूचित किया। ज्ञात रहे कि तालाब पर पंचायत द्वारा मछली पकड़ने के लिए पूर्णतया रोक लगाई गई है। इसके बावजूद चोरी-छिपे जाल डालकर अवैध मछली पकड़ने का काम किया जा रहा है। पूर्व में भी तालाब से अवैध जाले बाहर निकालकर कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।