
मुकेश हिंगड़/ उदयपुर. नगर निगम का एक सफाई कर्मचारी एक ठेले पर शिकंंजी के पैसे नहीं देते हुए दुकान मालिक से बहस करते हुए बदतमीजी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस बीच नगर निगम ने भी उस कर्मचारी को नोटिस जारी किया है, निगम का तर्क है कि कर्मचारी सप्ताह भर से अनुपस्थित चल रहा है।
सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो को लेकर नगर निगम भी चिंता में पड़ गया। वीडियो देखने के बाद सामने आया कि निगम का शिव कुमार नामक सफाई कर्मचारी है, यह कर्मचारी वीडियो में शिकंंजी के दुकानदार से बदतमीजी कर रहा था। वीडियों के बाद नगर निगम की संस्थापन शाखा से एक नोटिस निकाला गया है जिसमें कर्मचारी से बिना बताए अनुपस्थित चलने का कारण पूछा और साथ ही उसे एक अन्य नोटिस देने की तैयारी की जा रही है जिसमें वीडियो का हवाला देते हुए जवाब मांगा जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारी नरेन्द्र श्रीमाली ने बताया कि नोटिस सोमवार को जारी कर दिया गया है।
एेसे बहस कर रहा था वीडियो में
– कर्मचारी : शिकंंजी के पैसे महीने में एक बार लिया करो, मुझे जानते नहीं हो क्या, सफाई भी करता हूं।
– मालिक : बहस मत करो, शिंकजी के पैसे दो, मेरे घर सफाई करने आ रहे हो क्या?
– कर्मचारी : थाने में फोन कर रहे हो क्या
– मालिक : मै तो कही फोन नहीं कर रहा हूं, निगम में काम करते हो, मुफ्त में खाना चाहते हो तुम,
– कर्मचारी : गुस्सा करते हुए फिर बाते रिपीट करने लगा
– मालिक : निगम पैसा नहीं दे रहा है इसका मतलब यह है, गुस्सा मत करो, पैसा दीजिए।